Home / छत्तीसगढ़ / ब्रेक फेल होने से NH-930 पर पलटा चावल से भरा ट्रक, घंटों बाधित रहा यातायात

ब्रेक फेल होने से NH-930 पर पलटा चावल से भरा ट्रक, घंटों बाधित रहा यातायात

ब्रेक फेल होने से NH-930 पर पलटा चावल से भरा ट्रक, घंटों बाधित रहा यातायात

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कस्टम चावल से भरा एक ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर चावल की बोरियां बिखर गईं, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक को हटाने और यातायात बहाल करने का काम शुरू किया गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है।

 

पुलिस ने बताया कि ट्रक धमतरी की ओर जा रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा, जिसे बाद में धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *