Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में गहराया डीजल संकट, बस ऑपरेटरों ने बंद की एडवांस बुकिंग

बिलासपुर में गहराया डीजल संकट, बस ऑपरेटरों ने बंद की एडवांस बुकिंग

बिलासपुर में गहराया डीजल संकट, बस ऑपरेटरों ने बंद की एडवांस बुकिंग

 

बिलासपुर में डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी के कारण अब निजी बस संचालकों ने यात्रियों की एडवांस बुकिंग लेना बंद कर दिया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई बसों के संचालन पर भी असर पड़ने लगा है।

 

बस ऑपरेटरों का कहना है कि डीजल की अनियमित आपूर्ति के चलते यह तय कर पाना मुश्किल हो रहा है कि कौन-सी बस समय पर रवाना हो पाएगी। इसी वजह से यात्रियों को फिलहाल अग्रिम टिकट देने से मना किया जा रहा है। दूसरी ओर, यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

बताया जा रहा है कि शहर और आसपास के कई पेट्रोल पंपों में डीजल का स्टॉक सीमित है। संकट लंबा खिंचने पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है। बस संचालकों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *