Home / छत्तीसगढ़ / SECL में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

SECL में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

SECL में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में SECL गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार दुबे के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम से आरोपी ने बोलेरो वाहन भी खरीदी थी।

 

मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से लोगों को SECL में नौकरी लगाने का भरोसा देकर पैसे वसूल रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी का लोकेशन कोरबा में मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोलेरो वाहन सहित अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *