अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: रायपुर में डायल-112 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, नेतानार में करेंगे ग्रामीणों से मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 18 मई से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर में डायल-112 सेवा के लिए 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए विशेष सुविधायुक्त वाहन भी रवाना किए जाएंगे।
दौरे के दौरान अमित शाह बस्तर के नेतानार गांव भी पहुंचेंगे, जो वीर शहीद गुंडाधुर का गांव माना जाता है। यहां वे सीआरपीएफ कैंप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और धुरवा समाज के लोगों तथा ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांव में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
19 मई को शाह बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh और Uttarakhand के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में नक्सल उन्मूलन, सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।













