अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम को राज्य का स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले वे कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
अरुणदेव गौतम 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और लंबे समय से पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनकी पहचान सख्त और प्रशासनिक तौर पर मजबूत अधिकारी के रूप में रही है। राज्य सरकार ने उनकी सेवा अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें स्थायी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी है।
स्थायी नियुक्ति के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर कई अहम फैसलों और नई रणनीतियों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा।













