बिल्हा पुलिस की कार्रवाई पर फिर उठे सवाल, जमीन विवाद मामले में नया विवाद सामने आया
बिलासपुर जिले की बिल्हा पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्राम बिटकुली में जमीन और मकान बिक्री से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जिस महिला ने अपनी जमीन और मकान बेचा था, उसी संपत्ति को समतल करने के लिए महिला के बेटे द्वारा निर्माण तोड़फोड़ कराई गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
आरोप है कि बिल्हा पुलिस ने मामले में जल्दबाजी दिखाते हुए कार्रवाई की, जिससे विवाद और बढ़ गया। स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में दस्तावेजों और रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर भी कई तरह की शंकाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।













