Home / छत्तीसगढ़ / पेट्रोल संकट की अफवाह से बिलासपुर के कई पेट्रोल पंप सूखे, लोगों की बढ़ी परेशानी

पेट्रोल संकट की अफवाह से बिलासपुर के कई पेट्रोल पंप सूखे, लोगों की बढ़ी परेशानी

पेट्रोल संकट की अफवाह से बिलासपुर के कई पेट्रोल पंप सूखे, लोगों की बढ़ी परेशानी

 

बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी और सप्लाई संकट की अफवाहों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई। शहर के कई पंपों में पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की मांग अचानक बढ़ गई, जिसके कारण कई पेट्रोल पंपों में स्टॉक तेजी से कम हो गया। लोग कीमत बढ़ने की आशंका में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंच रहे हैं। इसके चलते पंपों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।

 

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सप्लाई सामान्य है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण स्टॉक समय पर नहीं पहुंच पा रहा। वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है।

 

देशभर में तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे और कीमत बढ़ने की चर्चाओं के बीच कई शहरों में ईंधन की खपत बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *