जून में कई ट्रेनें रद्द, चांपा स्टेशन पर चौथी लाइन के काम का असर
बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी लाइन और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते जून महीने में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, कुछ को डायवर्ट और कई ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, इस कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है ताकि असुविधा से बचा जा सके।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चौथी लाइन बनने के बाद ट्रेनों की आवाजाही और संचालन क्षमता में सुधार होगा। इससे भविष्य में ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद है।













