Home / छत्तीसगढ़ / मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग सुविधा

मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग सुविधा

मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग सुविधा

 

रायपुर महिला केंद्रीय जेल में मदर्स डे के मौके पर महिला बंदिनियों को बड़ी सौगात मिली है। जेल प्रशासन ने “प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम” की शुरुआत की है, जिसके जरिए अब महिला बंदी अपने परिजनों और वकीलों से वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगी।

 

यह सुविधा जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए समझौते के तहत शुरू की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस नई व्यवस्था से बंदिनियों को मानसिक संबल मिलेगा और कानूनी मामलों में संवाद करना भी आसान होगा।

 

कार्यक्रम के दौरान “निश्चय” योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण पूरा करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 बच्चों को विशेष उपहार भी वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर जेल विभाग और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे जेल सुधार और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *