आईपीएल 2026 में रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians की टीमें मुकाबले के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं। मुंबई इंडियंस को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कप्तान Hardik Pandya के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। वहीं, सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर भी सवाल हैं।
दूसरी ओर, आरसीबी की टीम प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है।
रायपुर में होने वाले इस मुकाबले को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। मैच के टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी थी और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।













