Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, 1000 अज्ञात NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, 1000 अज्ञात NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

रायपुर में CM हाउस घेराव के दौरान बवाल, 1000 अज्ञात NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

 

रायपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस ने करीब 1000 अज्ञात NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, धक्का-मुक्की और पथराव की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और कानून व्यवस्था बिगाड़ने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

जानकारी के मुताबिक NSUI कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मह‍िला थाना चौक से CM हाउस की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग भी किया।

 

पुलिस अब मौके पर लगे CCTV कैमरों और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव करने वालों की पहचान कर रही है। वहीं NSUI और कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बताया है। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और NSUI के कई पदाधिकारी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *