Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीख घोषित, 1 जून को मतदान, 4 जून को मतगणना

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीख घोषित, 1 जून को मतदान, 4 जून को मतगणना

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य में दोनों चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को मतदान होगा, जबकि 4 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

 

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू कर दी जाएगी। नगरीय निकायों के रिक्त पदों के साथ पंचायत स्तर पर खाली सीटों के लिए भी मतदान कराया जाएगा। आयोग ने जिला प्रशासन और चुनाव अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 

 

बताया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन, जांच और नाम वापसी की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी। आयोग का कहना है कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *