बालोद में कुएं में गिरा तेंदुआ, 6 घंटे तक पाइप पकड़कर बचाई जान; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पानी की तलाश में जंगल से निकला तेंदुआ गांव के कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने के बाद तेंदुआ करीब 6 घंटे तक मोटर पाइप पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जुट गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।













