Home / छत्तीसगढ़ / झारखंड शराब घोटाला: IAS अनिल टुटेजा को हाई कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

झारखंड शराब घोटाला: IAS अनिल टुटेजा को हाई कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

रायपुर: झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए सशर्त अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला अंतरराज्यीय शराब नीति में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जांच एजेंसियों ने टुटेजा पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष के मामले में कई कमियां हैं और जांच में देरी भी हुई है।

 

इसी आधार पर हाई कोर्ट ने टुटेजा को अग्रिम जमानत देते हुए निर्देश दिया कि वे जांच में सहयोग करेंगे और निर्धारित शर्तों का पालन करेंगे।

 

गौरतलब है कि यह मामला बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें कई अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका की जांच जारी है। फिलहाल, अदालत के इस फैसले से टुटेजा को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है, लेकिन जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *