Home / छत्तीसगढ़ / 6 साल के रुद्र ने किया कमाल: UPSC-PSC स्तर के सवालों के दिए सटीक जवाब, बना “चाइल्ड जीनियस”

6 साल के रुद्र ने किया कमाल: UPSC-PSC स्तर के सवालों के दिए सटीक जवाब, बना “चाइल्ड जीनियस”

छत्तीसगढ़ के एक छोटे से बच्चे ने अपनी असाधारण प्रतिभा से सबको चौंका दिया है। दुर्ग जिले के रहने वाले 6 वर्षीय रुद्र शर्मा को उनकी तेज याददाश्त और ज्ञान के कारण “चाइल्ड जीनियस” कहा जा रहा है।

 

 

 

दुर्ग: 6 साल के रुद्र ने चौंकाया, UPSC-PSC स्तर के सवालों के दिए सटीक जवाब

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले 6 वर्षीय रुद्र शर्मा अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता के चलते चर्चा में हैं। कम उम्र में ही रुद्र सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कठिन सवालों के जवाब आसानी से दे रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि रुद्र से जब UPSC और PSC स्तर के प्रश्न पूछे गए, तो उन्होंने बिना रुके सही जवाब दिए। उनकी इस प्रतिभा को देखकर लोग हैरान हैं और उन्हें “गूगल बॉय” के नाम से भी पुकारा जा रहा है।

 

रुद्र की याददाश्त और विषयों की समझ इतनी मजबूत है कि वे इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर भी धाराप्रवाह उत्तर देते हैं। परिवार और स्थानीय लोग उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि सही मार्गदर्शन और शिक्षा मिलने पर रुद्र भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *