Home / छत्तीसगढ़ / कवर्धा सड़क हादसा: नदी में गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल

कवर्धा सड़क हादसा: नदी में गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल

कवर्धा सड़क हादसा: नदी में गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल

 

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नदी में गिर गई।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।

 

मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *