Home / छत्तीसगढ़ / धमतरी में गंगरेल जलाशय पर नाव सुरक्षा कड़ी, जबलपुर हादसे से लिया सबक

धमतरी में गंगरेल जलाशय पर नाव सुरक्षा कड़ी, जबलपुर हादसे से लिया सबक

धमतरी में गंगरेल जलाशय पर नाव सुरक्षा कड़ी, जबलपुर हादसे से लिया सबक

 

धमतरी। मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद अब छत्तीसगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के गंगरेल जलाशय में नाव संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा की गई है।

 

प्रशासनिक टीम ने गंगरेल में संचालित नावों और बोटिंग गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइफ जैकेट के किसी भी पर्यटक को नाव में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

यह कार्रवाई हाल ही में जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद की जा रही है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। हादसे में सुरक्षा लापरवाही, लाइफ जैकेट की कमी और खराब मौसम के बीच नाव संचालन जैसे गंभीर सवाल सामने आए हैं।

 

इसी को ध्यान में रखते हुए धमतरी प्रशासन ने गंगरेल में नाव संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तय नियमों का पालन करें, यात्रियों की संख्या सीमित रखें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही बोटिंग की अनुमति दें।

 

प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *