Home / छत्तीसगढ़ / कोरबा: ₹51 के सहयोग से जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन, अपना घर सेवा आश्रम ने की मदद की अपील

कोरबा: ₹51 के सहयोग से जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन, अपना घर सेवा आश्रम ने की मदद की अपील

कोरबा। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रम की ओर से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “एक जरूरतमंद की भोजन सेवा” पहल शुरू की गई है। इस अभियान के तहत मात्र 51 रुपये का सहयोग देकर कोई भी व्यक्ति एक थाली भोजन सेवा में अपना योगदान दे सकता है।

संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। संस्था के अनुसार, लोगों का छोटा-सा आर्थिक सहयोग भी किसी भूखे व्यक्ति के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है। इस पहल के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

अपना घर सेवा आश्रम की ओर से सेवाभावी नागरिकों से इस अभियान में आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा सके। संस्था का संदेश है कि भूखे को भोजन कराना मानवता की सच्ची सेवा है और हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल