
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। वे इससे पहले कोंडागांव जिले में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, कोरबा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ योगिता देवांगन का स्थानांतरण राजनांदगांव जिले में किया गया है।इसके अलावा अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, शिमी नाहिद को रायपुर तथा चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर में पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों एवं विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।राज्य शासन द्वारा किए गए इन प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करना है।












