
*महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी की पहल से कोरबा में सजेगा भव्य दशहरा एवं रामलीला मेला, 15 से 20 अक्टूबर तक होंगे आयोजन, शहर के नागरिको को अवश्य शामिल होनेकी की अपील*कोरबा। कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में शहरवासियों को भव्य दशहरा एवं रामलीला मेले की सौगात मिलने जा रही है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर परिसर में छह दिवसीय आयोजन किया जाएगा।महापौर संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों को परिवार सहित मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। आयोजन में बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही मनोहारी आतिशबाजी और रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।छह दिवसीय कार्यक्रम में राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनगमन, भरत मिलाप, लंका दहन और मेघनाथ वध सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को रावण दहन और मधुर संगीत कार्यक्रम के साथ मेले का समापन होगा।महापौर संजू देवी राजपूत के संयोजन में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से शहरवासियों को इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।आयोजन स्थल: डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर परिसर, घंटाघर, कोरबा।आयोजन तिथि: 15 से 20 अक्टूबर 2026।












