Home / छत्तीसगढ़ / अंबिकापुर: उदयपुर रेंज में पहुंचा 12 हाथियों का नया दल, कुल संख्या 27 हुई; घर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में दहशत

अंबिकापुर: उदयपुर रेंज में पहुंचा 12 हाथियों का नया दल, कुल संख्या 27 हुई; घर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में दहशत

अंबिकापुर: उदयपुर रेंज में पहुंचा 12 हाथियों का नया दल, कुल संख्या 27 हुई; घर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में दहशतअंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में पहले से मौजूद 15 हाथियों के दल के बीच अब 12 हाथियों का एक नया दल भी पहुंच गया है। इसके बाद उदयपुर रेंज और आसपास के क्षेत्र में हाथियों की कुल संख्या 27 हो गई है। जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले की ओर से आया 12 हाथियों का दल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मेंड्रा सतकोनापारा पहुंचा। यहां हाथियों ने ग्रामीण आलम नेटी के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी, जिससे मकान को काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। दो अलग-अलग इलाकों में हाथियों के दलउदयपुर वन क्षेत्र में पहले से 15 हाथियों का दल सुखरी, भंडार, बिच्छल घाटी, सायर, ससाकालो और लक्ष्मणगढ़ समेत आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है। वहीं नए 12 हाथियों के पहुंचने के बाद वन विभाग के सामने दोनों दलों की अलग-अलग निगरानी की चुनौती खड़ी हो गई है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। विभाग का प्रयास है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखा जाए और किसी तरह की जनहानि न हो।सितंबर से नवंबर तक बढ़ता है खतराग्रामीणों के मुताबिक, हर साल सितंबर के आसपास हाथियों के दल इस क्षेत्र में पहुंचते हैं और नवंबर तक जंगलों तथा आसपास के गांवों में विचरण करते हैं। इस दौरान हाथियों द्वारा खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने और मकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आती रही हैं। पिछले वर्षों में हाथी हमलों में लोगों की मौत की घटनाएं भी हुई हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्कवन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब नहीं जाने, उन्हें घेरने या उकसाने से बचने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि हाथियों का झुंड दिखाई देने पर लोग सुरक्षित स्थान पर रहें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।दो अलग-अलग क्षेत्रों में हाथियों के दल की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल प्राथमिकता हाथियों को आबादी से दूर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। अंबिकापुर: उदयपुर रेंज में पहुंचा 12 हाथियों का नया दल, कुल संख्या 27 हुई; घर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल