Home / छत्तीसगढ़ / चारपारा-कोहड़िया में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, साइकिल सवार घायल

चारपारा-कोहड़िया में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, साइकिल सवार घायल

चारपारा-कोहड़िया में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, साइकिल सवार घायलकोरबा/दर्री। कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर चारपारा-कोहड़िया के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पल्सर NS160 बाइक ने सड़क किनारे मौजूद साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि साइकिल सवार को सिर और पैर में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, घायल साइकिल सवार की पहचान चमरू राम यादव, निवासी चारपारा-कोहड़िया के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी पत्नी का इंतजार करते हुए सड़क किनारे साइकिल पर मौजूद थे। इसी दौरान पीछे से आ रही पल्सर NS160 बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर बिखरा खूनटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून के निशान भी दिखाई दिए। घटना में बाइक सवार दोनों युवकों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों युवक इलाज के लिए चले गए। घटना की तस्वीरों में क्षतिग्रस्त साइकिल और सड़क पर पड़े खून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। हादसे के कारण मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी जुटी रही। **फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल