Home / छत्तीसगढ़ / 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहा युवक, अब फिर मांगी इच्छा मृत्यु; एम्स रायपुर में इलाज में लापरवाही का आरोप

10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहा युवक, अब फिर मांगी इच्छा मृत्यु; एम्स रायपुर में इलाज में लापरवाही का आरोप

10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहा युवक, अब फिर मांगी इच्छा मृत्यु; एम्स रायपुर में इलाज में लापरवाही का आरोपधमतरी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिछले करीब 10 वर्षों से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे धमतरी जिले के शशिकांत भरत ने एक बार फिर इच्छा मृत्यु की मांग की है। शशिकांत ने इस बार रायपुर स्थित एम्स में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु देने की मांग की है।2016 में सड़क हादसे के बाद लकवाग्रस्त हुएनगरी तहसील के ग्राम देवपुर निवासी शशिकांत भरत वर्ष 2016 में भटगांव आईटीआई में कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे थे। 11 नवंबर 2016 को देवउठनी त्योहार की छुट्टी के दौरान वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुगली-गजकन्हार के पास उनका सड़क हादसा हो गया।हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को सर्वाइकल इंजुरी बताया। इसके बाद उनका शरीर लकवाग्रस्त हो गया और वे पिछले करीब 10 वर्षों से बिस्तर पर हैं।पहले भी कर चुके हैं इच्छा मृत्यु की मांगशशिकांत लंबे समय से अपने लिए इच्छा मृत्यु की मांग करते रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने हादसे से जुड़े मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की है। उनकी मांग सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लिया था।मुख्यमंत्री की ओर से शशिकांत के इलाज के लिए चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया।एम्स में इलाज को लेकर लगाए गंभीर आरोपएम्स में भर्ती रहने के दौरान शशिकांत ने अस्पताल में इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपेक्षित इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ड्रेसिंग तक उनकी मां से कराई जा रही है।शशिकांत के अनुसार, फिजियोथेरेपी के लिए विशेषज्ञ की पर्याप्त सेवा नहीं मिल रही है और परिजनों को ही प्रक्रिया समझाकर घर पर कराने के लिए कहा जाता है। इन परिस्थितियों से परेशान होकर उन्होंने अस्पताल से ही वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री से फिर इच्छा मृत्यु की मांग की।पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवालशशिकांत ने अपने पुराने हादसे के मामले में दुगली थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हादसे के बाद दुगली क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से उनका सामना हुआ था, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।उन्होंने दावा किया कि परिस्थितियों के कारण उनके माता-पिता को केस वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी वजह से शशिकांत पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलएम्स से शशिकांत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। वीडियो में वह अपनी लंबे समय से चली आ रही परेशानी बताते हुए मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।फिलहाल शशिकांत द्वारा लगाए गए एम्स में इलाज में लापरवाही के आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। मामला सामने आने के बाद उनके इलाज और शिकायतों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल