Home / छत्तीसगढ़ / दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश, सजल जैन और विश्वास गुप्ता के यहां जांच जारी

दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश, सजल जैन और विश्वास गुप्ता के यहां जांच जारी

दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश, सजल जैन और विश्वास गुप्ता के यहां जांच जारी

 

दुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर दबिश दी। दोनों के आवास और संबंधित परिसरों में ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम करीब तीन वाहनों से पहुंची। कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF के जवानों को भी तैनात किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर इससे पहले EOW और ACB की कार्रवाई भी हो चुकी है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *