Home / छत्तीसगढ़ / अशोक वाटिका में मंत्री केदार कश्यप ने किया पौधारोपण, हरित कोरबा का दिया संदेश

अशोक वाटिका में मंत्री केदार कश्यप ने किया पौधारोपण, हरित कोरबा का दिया संदेश

अशोक वाटिका में मंत्री केदार कश्यप ने किया पौधारोपण, हरित कोरबा का दिया संदेश

 

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में वन, जलवायु परिवर्तन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा की अशोक वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा का संदेश दिया।

 

पौधारोपण कार्यक्रम में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। महापौर ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जागेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, अमित टमकोरिया, राकेश नागरमल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *