
वरिष्ठजनों के सम्मान में एक कदम और आगे” — मंत्री श्री लखन लाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सियान सदन में जाना बुजुर्गों का हाल, हरसंभव सहयोग का दिया भरोस
कोरबा। इतवारी बाजार के समीप स्थित सियान सदन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान वरिष्ठजनों का कुशलक्षेम जाना गया और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को उनकी जरूरत की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान कहा गया कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान, सेवा तथा उनकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना सभी का नैतिक दायित्व है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने कहा कि कोरबा नगर निगम वरिष्ठजनों के सम्मान, सुविधा और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने वरिष्ठजनों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने और उनके हित में हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में सेवा, संवेदना और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, धनश्री साहू, रूबी सागर, एल्डरमैन दीपक यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पोद्दार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, सियान सदन के मुरीतराम साहू, सनद दास दीवान, धरम निर्मले, बोध सिंह ठाकुर, शिवशंकर अग्रवाल, अहसान खान, टिकेश्वर सिंह ठाकुर, अब्दुल गनी, खगेश्वर सिंह ठाकुर, मजिल मेमन, रफीक मेमन, यासीन भाई, बजरंग सोनी, मनीराम पटेल, भेषमनी सिंह, निरंजन साहू, प्रकाश तिवारी, कन्हैया सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













