Home / छत्तीसगढ़ / नालंदा डकैती के दो इनामी बदमाश कोरबा से गिरफ्तार, जीजा के घर छिपे थे आरोपी

नालंदा डकैती के दो इनामी बदमाश कोरबा से गिरफ्तार, जीजा के घर छिपे थे आरोपी

नालंदा डकैती के दो इनामी बदमाश कोरबा से गिरफ्तार, जीजा के घर छिपे थे आरोपी

 

कोरबा। बिहार के नालंदा में करीब सवा करोड़ रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपितों को कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद कोरबा में अपने जीजा के घर छिपकर रह रहे थे। नालंदा पुलिस की सूचना पर कोरबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर नालंदा में 45 लाख रुपये नकद समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात की लूट में शामिल होने का आरोप है। वारदात के बाद दोनों फरार होकर कोरबा पहुंचे और पहचान छिपाकर रिश्तेदार के घर ठहरे हुए थे।

 

नालंदा पुलिस ने आरोपितों की तलाश के दौरान उनके कोरबा में छिपे होने की जानकारी जुटाई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर डकैती में शामिल अन्य लोगों और लूटे गए सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *