Home / छत्तीसगढ़ / स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका को हाईकोर्ट से राहत, ट्रांसफर आवेदन पर जल्द फैसला लेने के निर्देश

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका को हाईकोर्ट से राहत, ट्रांसफर आवेदन पर जल्द फैसला लेने के निर्देश

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका को हाईकोर्ट से राहत, ट्रांसफर आवेदन पर जल्द फैसला लेने के निर्देश

बिलासपुर में स्टेज-3 कैंसर से पीड़ित एक शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शिक्षिका ने इलाज और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए महासमुंद तबादले की मांग की थी, जिस पर लंबे समय से निर्णय नहीं लिया जा रहा था।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव को निर्देश दिया है कि शिक्षिका के ट्रांसफर आवेदन पर तीन सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाए। अदालत ने मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखने की बात कही।

याचिकाकर्ता शिक्षिका ने कोर्ट को बताया कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और वर्तमान पदस्थापना स्थल पर इलाज व देखभाल में दिक्कत हो रही है। ऐसे में महासमुंद स्थानांतरण उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ फैसला लिया जाना चाहिए। कोर्ट के निर्देश के बाद अब शिक्षा विभाग को तय समयसीमा में कार्रवाई करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *